लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लागू करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए अब तक 21 जिलों में 32 हजार से ज्यादा शरणार्थियों को चिह्नित किया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सीएए के लिए अधिसूचना तीन दिन पहले जारी की जा चुकी है और सभी जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने—अपने यहां शरणार्थियों के चिह्नांकन का काम करें।
उन्होंने बताया कि अब तक 21 जिलों के 32 हजार से ज्यादा शरणार्थियों को चिह्नित किया जा चुका है। हालांकि यह अभी पहली ही सूची है। यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है और गृह विभाग से मिली सूचना के मुताबिक अन्य जिलों से भी जल्द रिपोर्ट आएगी। शर्मा ने बताया कि चिह्नित शरणार्थी अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



