Muzaffarnagar Gambling Racket: मुजफ्फरनगर में जुए का भंडाफोड़, इतने जुआरी गिरफ्त में

Summary :

Muzaffarnagar Gambling Racket: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना पुलिस ने एक जुए के रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से जुआ सामग्री बरामद की गई। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी दल गठित किया। Highlights मुजफ्फरनगर में जुए का भंडाफोड़ 8 जुआरी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर टीम ने की छापेमारी  जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज पुलिस ने की छापेमारी, रैकेट का पर्दाफास उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना…

Muzaffarnagar Gambling Racket: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना पुलिस ने एक जुए के रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से जुआ सामग्री बरामद की गई। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी दल गठित किया।

Highlights

  • मुजफ्फरनगर में जुए का भंडाफोड़
  • 8 जुआरी गिरफ्तार
  • गुप्त सूचना पर टीम ने की छापेमारी 
  • जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने की छापेमारी, रैकेट का पर्दाफास

Muzaffarnagar Gambling Racket

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना पुलिस ने एक जुए के रैकेट (Muzaffarnagar Gambling Racket) का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बताया की उन्हें राजू उर्फ सोनी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जो भूड़ कस्बे के मौहल्ला गीतापुरी में जुआ रैकेट चला रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने भूड़ कस्बे के मोहल्ला गीतापुरी में एक मकान में छापेमारी की, जहां सरगना राजू उर्फ सोनी सहित आठ लोगों को ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते पाया गया।

सामान बरामद, जुआरी पर लगी ये धारा

Muzaffarnagar Gambling Racket
Muzaffarnagar Gambling Racket

पुलिस ने इस मामले में छह को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 1.36 लाख रुपये नकद, एक कार, 6 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्तों (Muzaffarnagar Gambling Racket) को बरामद किया। पुलिस ने खतौली थाने में जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया और उनके सरगना राजू उर्फ सोनी सहित सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News