उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर उसके घर के सामने से अगवा कर लिया गया और चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई और लड़की बाद में तितवी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बघरा गांव में एक खाली घर से बरामद की गई। लड़की के हाथ बंधे हुए थे और चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। थाना प्रभारी एस कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और लड़की को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि बघरा के पुलिस चौकी के प्रभारी जितेन्द्र पंवार को लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



