उत्तर प्रदेश में ओमीक्रॉन के साथ-साथ सर्दी ने सितम ढाया हुआ है, इस कारण यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा कक्षा 8वीं तक के लिए विंटर वेकेशन का ऐलान करते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अगर बात करें एकेडमिक कैलेंडर की तो राज्य में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक सर्दी की छुटि्टयां रहेंगी। अब 15 जनवरी 2022 के बाद ही स्कूल दुबारा खुल सकेंगे। बता दें कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली में भी स्कूल बंद किए जा चुके हैं और केजरीवाल सरकार द्वारा ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया गया है।
सर्दी और ओमीक्रॉन के चलते UP में बंद हुए स्कूल
ओमीक्रॉन मामलों में बढ़ोतरी की रेस में दूसरे स्थान पर रहने वाले महाराष्ट्र में भी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ओमीक्रॉन से बेफिक्र पटनायक सर्कार ने ओडिशा में 3 जनवरी 2022 से कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को फिर से खोलने के अपने निर्णय की घोषणा की है। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि कुल 27,000 स्कूल फिर से खुलेंगे। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षा
बात करें यूपी बोर्ड की तो राज्य में स्कूल 113 दिन के बंद रहेंगे जबकि पढ़ाई 237 दिन होगी। वहीं बोर्ड परीक्षा 15 दिन के अंदर आयोजित करवा दी जाएंगी और गर्मियों की छुट्टियों में स्कूल 21 मई से 30 जून तक बंद किए जाएंगे। यूपी बोर्ड अब जल्द ही परीक्षाओं की डेट शीट भी जारी कर सकता है। बता दें कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया गया है। अब राज्य में परीक्षा चुनाव की समाप्ति के बाद ही करवाई जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



