भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरूवार को आगरा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन रैली करेंगे।
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में दोपहर 12 बजे से आयोजित ब्रज क्षेत्र की रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समे कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जन जागरण अभियान के प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि ब्रज क्षेत्र में होने वाली रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर बडी तादाद में लोगों के शामिल होने की संभावना है जिसमें सामाजिक संगठन भी शिरकत करेंगे।
गौरतलब है कि सीएए के विरोध में राज्य के कई जिलों में धरना प्रदर्शन जारी है जिसे कांग्रेस,समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य राजनीतिक दलों का परोक्ष रूप से समर्थन प्राप्त है वहीं भाजपा ने सीएए के प्रति भारतीयों को निशि्चंत रहने का भरोसा दिलाते हुये इसे विपक्षी दलों का प्रायोजित कार्यक्रम करार दिया है।
भाजपा के नेता प्रदेश के अलग अलग जिलों में जनसभा कर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक कर रहे है।
इस क्रम में मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री ने लखनऊ मे जनसभा की थी। पार्टी काशी, गोरखपुर, अवध में रैली आयोजित कर चुकी है जबकि आज कानपुर और मेरठ में जनसभाये आयोजित की गयी।
श्री शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आ रहे श्री नड्डा का नोएडा से लेकर आगरा तक कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



