नोएडा अथॉरिटी की E-mail पर आया धमकी भरा संदेश, साइबर सेल करेगी जांचग की तलाशी

Summary :

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल दोपहर के समय नोएडा अथॉरिटी की ऑफिशियल मेल आईडी पर आया था। इसमें अथॉरिटी की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा कारणों से पूरे परिसर की तलाशी ली।

Noida Bomb Threat

Noida Bomb Threat : नोएडा अथॉरिटी की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर गुरुवार दोपहर बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। मेल की जानकारी मिलते ही अथॉरिटी के अधिकारियों ने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा टीमों ने सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में स्थित अथॉरिटी की सात मंजिला इमारत को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आसपास इलाकों की ली गई तलाशी

एहतियात के तौर पर बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्सों, कार्यालयों और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। फिलहाल पुलिस को शुरुआती जांच में धमकी वाला ई-मेल फर्जी प्रतीत हो रहा है, लेकिन अधिकारियों ने इसे हल्के में नहीं लिया है और हर संभावित पहलू की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल दोपहर के समय नोएडा अथॉरिटी की ऑफिशियल मेल आईडी पर आया था। इसमें अथॉरिटी की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा कारणों से पूरे परिसर की तलाशी ली।

डॉग स्क्वाट की ली गई मदद

तलाशी अभियान के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु की तलाश की गई। डॉग स्क्वॉड ने भी बिल्डिंग के विभिन्न हिस्सों की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी कदम उठाते हुए परिसर में सतर्कता बढ़ा दी।

अब मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। पुलिस ई-मेल से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटाकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदेश किस आईपी एड्रेस और किस माध्यम से भेजा गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए किसी तकनीकी तरीके का इस्तेमाल तो नहीं किया।

पुलिस धमकी भेजने वाले की पहचान और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती स्तर पर मेल फर्जी माना जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने तक सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें – योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।