पश्चिम बंगाल: समीक भट्टाचार्या का दावा, अंदरूनी कलह से जूझ रही टीएमसी

Summary :

कोलकाता, 3 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। समीक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अंदरूनी खींचतान से जूझ रही है। यह पार्टी 25 और 75 फीसदी के जिस सिद्धांत पर राजनीति करती आ रही थी, वो सिद्धांत अब काम नहीं कर रहा है। टीएमसी के लिए यह सिद्धांत अब अनुपयोगी साबित हो चुका है। अब स्थिति ऐसी हो चुकी है कि टीएमसी कार्यकर्ता अपनी पार्टी के दूसरे…

कोलकाता, 3 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

समीक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अंदरूनी खींचतान से जूझ रही है। यह पार्टी 25 और 75 फीसदी के जिस सिद्धांत पर राजनीति करती आ रही थी, वो सिद्धांत अब काम नहीं कर रहा है। टीएमसी के लिए यह सिद्धांत अब अनुपयोगी साबित हो चुका है। अब स्थिति ऐसी हो चुकी है कि टीएमसी कार्यकर्ता अपनी पार्टी के दूसरे कार्यकर्ता पर अंडे फेंकने पर आमादा हो चुका है। ऐसी स्थिति में हम क्या ही कर सकते हैं। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि टीएमसी की इस दुर्गति में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र पर विश्वास करती है। हमारी आस्था लोकतंत्र में है। हम लोकतंत्र के हितों और सिद्धांतों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकते हैं। लोकतंत्र में हमारी इसी आस्था का नतीजा है कि आज की तारीख में हमने प्रदेश में इतने लंबे समय से राज कर रही एक पार्टी को सत्ता से उखाड़ कर उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। यह सब कुछ इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि हमारी पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है। हम लोकतंत्र के सिद्धांतों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्या ने कहा कि आज पूरी दुनिया से लोग पश्चिम बंगाल में आ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में हमारे शासनकाल में प्रदेश की पूरी तस्वीर बदलने जा रही है।

उन्होंने कहा कि सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल को भारत का सबसे सर्वोत्तम राज्य बनाने का प्रतिबद्ध लिया है। उसे हम हर हाल में पूरा करके रहेंगे। इस दिशा में हम किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होने देंगे।

–आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.