Noida: महामाया फ्लाईओवर पर पलटी बस, दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल, मची चीख-पुकार

Summary :

Noida Mahamaya Flyover Bus Accident: नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुकर पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। यह बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। Bus Overturns in Noida: हादसे के बाद मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार बस नोएडा के महामाया फ्लाईओवर…

Noida Mahamaya Flyover Bus Accident: नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुकर पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। यह बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी।

Bus Overturns in Noida: हादसे के बाद मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार बस नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इसके साथ पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।

Mahamaya Flyover Accident: बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया

Noida Mahamaya Flyover Bus Accident
(Image- Social Media)

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर घटना स्थल पर पहुंच गई। स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Noida Bus Accident: दिल्ली जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित

इस दुर्घटना कुछ देर के लिए दिल्ली जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। सड़क पर बस पलटने से वाहनों की लाइन लग गई। बाद में पुलिस और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद ही आवाजाही सामान्य हो सकी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा नोएडा के फेज-1 थाना क्षेत्र में महामाया फ्लाईओवर के पास हुआ। शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि पुलिस असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।