उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 846 हो गयी है। वहीं अब तक वायरस की चपेट में आए 13 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 48 जिले कोरोना से प्रभावित है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 48 जिलों में कोरोना संक्रमित 846 मरीज हैं और 74 संक्रमित लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पीलीभीत, हाथरस और महाराजगंज में कोरोना के मामले आए थे लेकिन अब वहां कोई संक्रमित नहीं है। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को 3200 नमूने एकत्र किए गए और उनमें से 2962 परीक्षण किए गए। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 से 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
भदोही में क्वारंटाइन के बाद तबलीगी जमात से जुड़े 14 लोगों को भेजा गया अस्थायी जेल
आगरा में पांच, मुरादाबाद में दो तथा लखनऊ, कानपुर, बस्ती, मेरठ, बुलंदशहर और वाराणसी में एक एक मौत हुई है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1007 नए मामले सामने आये और 23 लोगों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



