जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या करने वाले दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को मार गिराया है। दोनों आतंकियों की पहचानआशिक हुसैन और बशरत हुसैन नामक स्थानीय निवासियों के रूप में की गई हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ चालू थी।
जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में दोनों आतंकवादियों मार दिया गया है। सोमवार को तंदर गांव में आतंकवादियों ने एसपीओ पर कुल्हाड़ी से हमला किया था और जंगल में भाग गए थे।
कोरोना महामारी : J&K में कोरोना के 14 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 314 तक पहुंची
उसी समय से उनकी तलाश में लगी पुलिस को शुक्रवार को सफलता प्राप्त हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। आशिक हुसैन बलात्कार का आरोपी था जो तीन हफ्ते पहले किश्तवाड़ की सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आया था। किश्तवाड़ में इस साल यह पहला आतंकी हमला था।


Download Android App
Download iOS App



