उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 49 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 410 हो गई है। 410 मामले में से 221 तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। राज्य सरकार ने 15 जिलों के 100 से ज्यादा कोरोना हॉटस्पॉट में टोटल लॉकडाउन कर दिया है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ कुल 410 मामलों में 221 तबलीगी जमात से जुड़े हैं। 31 लोग उपचारित होकर जा चुके हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से चार लोगों की मौत हुई है। ये मौतें मेरठ, बस्ती, वाराणसी और आगरा जिलों में हुई है।’’
मायावती ने की CM योगी से मांग, कहा- BJP सांसद के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
उन्होंने बताया, ‘‘महामारी रोग अधिनियम के तहत राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य है।’’ उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि अपने चेहरे को ढक कर रखें क्योंकि संक्रमण को फैलने से रोकने में यह बहुत ही प्रभावशाली तरीका है।


Download Android App
Download iOS App



