उत्तर प्रदेश में कल ही विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ है। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या करवाना चाहते है। राजभर के इस आरोप पर बीजेपी या मुख्यमंत्री की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं, कल गुंडे भेजकर वाराणसी में मेरी हत्या की कोशिश की गई। डीएम और कमिश्नर के आदेश पर लोग पहुंचाए गए। चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस जारी की है। जिसके अनुसार नामांकन कक्ष में सिर्फ तीन लोग होने चाहिए उम्मीदवार, प्रस्तावक और वकील। जब तीन ही लोग जा सकते हैं तो सैकड़ों लोग वहां कैसे पहुंच गए?
यूपी चुनाव : BSP उम्मीदवार ने लोगों से की BJP को वोट करने की अपील, ऑडियो क्लिप हुआ वायरल
ओपी राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग मुझे सुरक्षा मुहैया कराए वर्ना सीएम योगी मेरी हत्या करा सकते हैं। लेकिन मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि दलितों-गरीबों-पिछड़ों की ये लड़ाई रुकने वाली नहीं है। मैं अपने जैसे हजार ओपी राजभर पैदा कर चुका हूं। एक ओपी राजभर को मारोगे तो हजार ओपी राजभर सामने आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



