ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल के खुले ताले, आज से पर्यटक ताज का कर सकेंगे दीदार, ये होंगे नियम

Summary :

कोरोना रोगियों की संख्या में खतरनाक वृद्धि के मद्देनजर, ताज को दो महीने पहले पर्यटकों के लिए बंद करने के बाद आज ताजमहल पर्यटकों को खोल दिया है, लेकिन कोविड रोधी नियमों के चलते इसमें एक बार में 650 से अधिक पर्यटक एकत्र नहीं हो पाएंगे।

कोरोना रोगियों की संख्या में खतरनाक वृद्धि के मद्देनजर, ताज को दो महीने पहले पर्यटकों के लिए बंद करने के बाद आज पर्यटकों के लिए  खोल दिया गया है, लेकिन कोविड रोधी नियमों के चलते इसमें एक बार में 650 से अधिक पर्यटक एकत्र नहीं हो पाएंगे। कोविड महामारी में कुछ राहत के साथ, संख्या में भारी गिरावट के बाद, जिला प्रशासन आगरा में ऐतिहासिक स्मारकों में घरेलू पर्यटकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जिलाधिकारी पी एन सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बाद 16 जून से खुलने जा रहे ताजमहल में एक बार में 650 से अधिक पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।, उल्लेखनीय है कि आगरा में ताजमहल के साथ ही आगरा किला, सिकंदरा सहित सभी स्मारक आज से खुल गए है।  
ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को बुधवार से खोले जाने के निर्णय से दो माह से निराशा में डूबे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में उम्मीद का संचार हुआ है। मंगलवार को ताजमहल सहित अन्य सभी स्मारकों को रोगाणुमुक्त किया गया। ताजमहल के पूर्वी द्वार पर दुकानदार भी सैलानियों के स्वागत के लिए तैयारियां करते नजर आए। पर्यटकों को अभी सीमित संख्या में ही स्मारकों में प्रवेश दिया जाएगा। टिकट विंडो बंद रहेंगी और टिकट ऑनलाइन बुक होगी। इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, शारीरिक दूरी जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. बसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल समेत सभी स्मारकों को रोगाणु मुक्त किया गया है और स्मारकों में गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।ताजमहल खुलने से दुकानदार खुश हैं उन्हें उम्मीद है कि इससे उनकी बिक्री बढ़ेगी। एक दुकानदार ने बताया, “कुछ पर्यटक आने लगे हैं, इससे हमें थोड़ी राहत की सांस मिलेगी।”

Desk Team