ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 8 सीटों पर किया ऐलान

Summary :

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM)उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी  की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM)उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 8 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बता दें, इससे पहले AIMIM की पहली लिस्ट में कुल 9 उम्मीदवार घोषित किए गए थे 
इन्हे मिला टिकट

AIMIM की ओर जारी दूसरी सूची में साहिबाबाद (गाजियाबाद) से पंडित मनमोहन झा, मुजफ्फरनगर सदर (मुजफ्फर नगर) से इंताएजार अंसारी, चरथवली (मुजफ्फर नगर) से ताहिर अंसारी, भोजपुर (फर्रुखाबाद) से तालिब सिद्दीकी, झांसी सदर सीट से सादिक अली, रुदौली (अयोध्या) से शेर अफगान, बिथरी चैनपुर (बरेली) से  तौफीक परधानी और उतरौला (बलरामपुर) से डॉ. अब्दुल मन्नान को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें, इससे पहले AIMIM की पहली लिस्ट में कुल 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था. जिनमें डॉक्टर महताब लोनी गाजियाबाद से, फुरकान चौधरी गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ से, हाजी आरिफ धौलाना हापुड़ से, रफत खान- सीवाल खास- मेरठ, जीशान आलम- सरधाना- मेरठ, तस्लीम अहमद- किठोर -मेरठ, अमजद अली -बेहट- सहारनपुर, शाहीन रजा खान- बरेली 124- बरेली, मरगूब हसन- सहारनपुर देहात -सहारनपुर को प्रत्याशी घोषित किया गया था।

Desk Team