लखनऊ से एक खबर सामने आ रही है, जिसमें आज ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया है, जिसमें दो कर्मचारियों गंभीर रुप से घायल हो गए है। इन दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लखनऊ के बालागंज चौराहे के पास एक अस्पताल के बाहर उस समय एक तेज ब्लास्ट हुआ, इस दौरान सिलेंडर सप्लाई करने वाले दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए और उनके शरीर पर गंभीर चोटे आई।
घायल दोनों कर्मचारियों को हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया
इस दौरान दोनों कर्मियों के शरीर के कई हिस्से उड़ गए, आम लोगों ने ऐसे सड़क पर हाथ पैर पड़ा देखा काफी डर गए, घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालात बेहद गंभीर बताई जा रही है, और उनका इलाज चल रहा है।
जानिए क्या हुआ था पूरी घटना में
राजधानी लखनऊ स्थित जीपीएस अस्पताल में सिलेंडर सप्लाई करने के लिए एक ऑक्सीजन प्लांट से आरिफ और शोभित नाम के दो कर्मी डाले से निकले थे, दोनों जैसे ही अस्पताल के बाहर सिलेंडर खड़ा करके पीछे जाकर सिलेंडर उठाने का प्रयास किया वैसे ही एक सिलेंडर में तेज धमाका हुआ और वो फट गया, जैसे ही यह दुर्घटना हुई वैसे ही आरिफ और शोभित उछलकर दूर गिर गए जिसमें उनके हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्से दूर दूर जाकर गिर गए। हादसे के पीछे की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



