अफगानिस्तान पर बंदूक के बल पर कब्जा करने के बाद तालिबान दुनियाभर से निंदा झेल रहा है। इस बीच भारत की एक राजनीतिक पार्टी ने ट्वीट कर तालिबान को बधाई दी तो वर्चुअल दुनिया में बवाल मच गया। दरअसल, पीस पार्टी के नेता शादाब चौहान ने एक ट्वीट कर तालिबानियों को फ्रीडम फाइटर कहा, जिसके बाद वर्चुअल दुनिया में बवाल मच गया।
ट्वीट के बाद जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो शादाब चौहान ने चुपचाप अपना ट्वीट हटा दिया और बाद में दावा किया कि उन्हें गलत समझा गया था। उन्होंने कहा, “मैंने अपने ट्वीट के माध्यम से पड़ोस में शांति की अपील की और भारत की प्रगति के लिए समर्थन मांगा। हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो इंसानों में अंतर न करे और मानवता के लिए काम करे। मुझे गलत समझा गया है।”
अफगानिस्तान से भारतीयों को निकालने की कवायद जारी, जामनगर पहुंचा विमान, लगे भारत माता की जय के नारे
हालांकि नेटिजन्स ने ट्वीट के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देना जारी रखा और यहां तक कि चौहान को ‘अफगानिस्तान जाने’ के लिए भी कहा है। इस बीच, बीजेपी ने चौहान को उनके ट्वीट के लिए आड़े हाथ लिया और पार्टी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा, “चौहान का ट्वीट उनकी पीस पार्टी की मुद्रा को दर्शाता है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।” इससे पहले, समाजवादी पार्टी के सांसद शफीक-रहमान बर्क ने ‘तालिबान’ को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ करार दिया था।


Download Android App
Download iOS App



