प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ सकते हैं। माना जा रहा है की प्रधानमंत्री दीपावली से पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की योजनाओं का तोहफा देंगे। पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान रिंग रोड का उद्घाटन भी कर सकते हैं वहीं बताया जा रहा है कि वह बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। असल में राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
ये है पीएम मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम
पीएम सुबह करीब 11 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और दोपहर के बाद सिद्धार्थनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दीपावली से ठीक पहले वाराणसी दौरे पर 25 अक्तूबर को पीएम मोदी करीब ढाई घंटे रुकेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम में पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे रिंग रोड किनारे स्थित जनसभा स्थल पर जाएंगे और वहां परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से ही वे सिद्धार्थनगर चले जाएंगे।
परमपुर में हो सकती है पीएम मोदी की जनसभा
जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक वाराणसी के परमपुर में पीएम मोदी की रैली हो सकती है। क्योंकि इस साल इस गांव को गोद लिया गया था। हालांकि परमपुर के अलावासंदहा और भड़ाव को भी रैली के लिए विकल्प के तौर पर रखा गया है। वहीं तीनों गांव रिंग रोड के किनारे हैं और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। फिलहाल जिला प्रशासन ने जनसभा स्थलों का निरीक्षण किया है और वहां पर वहां पार्किंग सहित मूलभूत सुविधाओं तैयार किया जा रहा है।
काशी को दी थी 1500 करोड़ की सौगात
असल में आखिरी बार पीएम मोदी 15 जुलाई को संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए थे और उन्होंने करीब 1500 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए थे, जिसमें रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन भी शामिल था। इस सेंटर को जापान की मदद से बनाया गया है। वहीं जुलाई से सितंबर तक करीब 27 और प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। लिहाजा माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान इन योजनाओं को हरी झंडी दे सकते हैं, इसके साथ ही कुछ नई योजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



