लखीमपुर खीरी कांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा और उनके दोस्त अंकित दास सहित चार आरोपियों की मौजूदगी में अपराध स्थल पर जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट (अपराध से जुड़े घटनाक्रम को दोहराना) किया। क्राइम सीन रिक्रिएट प्रक्रिया में आशीष मिश्रा और अंकित दास के अलावा गनमैन लतीफ और ड्राइवर शेखर भारती भी शामिल रहे।
आशीष मिश्रा की पुलिस हिरासत का आखिरी दिन
पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, जहां 3 अक्टूबर की घटना हुई थी, जिसमें चार किसानों को एक एसयूवी ने कुचल दिया था और पांच अन्य की मौत हो गई थी। आरोपियों से मौके पर उनकी मौजूदगी के बारे में सवाल पूछा गया कि वह वहां क्या कर रहे थे, जबकि उन्हें पता था कि किसान वहां विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को आशीष मिश्रा की पुलिस हिरासत का आखिरी दिन है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
एसआईटी ने मामले में चारों लोगों के बयानों की जांच की
एसआईटी ने तीन एसयूवी की व्यवस्था की और यह भी जाना कि कैसे तेज गति से चल रहे उन वाहनों ने उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन किसानों को कुचल दिया था। एसआईटी ने मामले में चारों लोगों के बयानों की जांच की है। इस अभ्यास के दौरान एसआईटी के साथ फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी लखनऊ की टीम भी मौजूद थी। प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को भी मौके पर तैनात किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



