UP कैबिनेट की मंत्री कमल रानी के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

Summary :

कोरोना वायरस से संक्रमित कमल रानी का रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में इलाज के दौरान निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मंत्री कमल रानी वरूण के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दुख जताया। कोरोना वायरस से संक्रमित कमल रानी का रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में इलाज के दौरान निधन हो गया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती कमला रानी वरुण जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उनका पूरा जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राज्य में बीजेपी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!


कमल रानी वरूण कोरोना संक्रमित पाई गई  थीं और एसजीपीजीआई में उपचार करा रही थीं। कानपुर नगर के घाटमपुर से विधायक कमल रानी इससे पूर्व 11वीं एवं 12वीं लोकसभा की सदस्य रही थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की है।

Desk Team