प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जल जीवन मिशन, उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत विंध्य क्षेत्र के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पाइप से पानी पहुंचने की वजह से माताओं-बहनों का जीवन आसान हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर घर जल पहुंचाने के अभियान को अब एक साल से भी ज्यादा समय हो गया है। इस दौरान देश में 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा परिवारों को उनके घरों में नल से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। इसमें लाखों परिवार उत्तर प्रदेश के भी हैं।
जी20 में मोदी ने कहा-द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती है महामारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के दशकों बाद तक विंध्याचल क्षेत्र उपेक्षा का शिकार रहा है। ये पूरा क्षेत्र संसाधनों के बाद भी अभाव का क्षेत्र बन गया। इतनी अधिक नदियां होने के बाद भी इस क्षेत्र की पहचान सबसे ज्यादा प्यासे, सूखा प्रभावित क्षेत्र की रही।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीवन की बड़ी समस्या जब हल होने लगती है तो अलग ही विश्वास झलकने लगता है। ये विश्वास, उत्साह आपमें मैं देख पा रहा था। पानी के प्रति आपमें संवेदनशीलता कितनी है, ये भी दिख रहा है। सरकार आपकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान कर रही है।
मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के 41 लाख से ज्यादा ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने वाली ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं पर कुल 5,555.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन योजनाओं का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ‘जल जीवन मिशन’ के तहत किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



