प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अस्थियां शनिवार को यहां गंगा नदी में प्रवाहित की गईं। प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी शनिवार को अपनी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। अस्थियों को वैदिक रीति से वीआईपी घाट पर नदी में प्रवाहित किया गया।
इसके लिए कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं की गई। अस्थियां प्रवाहित किए जाने के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी न तो प्रशासन को थी और न ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय इकाई को।
पंकज मोदी अस्थियां प्रवाहित करके लौट गए। मोदी की मां हीराबेन का 30 दिसंबर को 99 साल की उम्र में अहमदाबाद में निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



