मॉरीशस में अस्पताल बनाएगी मोदी सरकार, पीएम मोदी ने कई और आर्थिक पैकेजों का किया ऐलान

Summary :

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम संग बैठक करने पहुंचे। होटल ताज में दोनों देशों के प्रमुखों की मुलाकात हुई तो आपसी संबंधों में गर्मजोशी देखने को म‍िली। भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हुई। Mauritius PM: मॉरीशस पीएम से मिले मोदी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अपनी द्विपक्षीय चर्चाओं के दौरान पीएम मोदी और रामगुलाम सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करेंगे, जिसमें विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि वे स्वास्थ्य,…

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम संग बैठक करने पहुंचे। होटल ताज में दोनों देशों के प्रमुखों की मुलाकात हुई तो आपसी संबंधों में गर्मजोशी देखने को म‍िली। भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हुई।

Mauritius PM: मॉरीशस पीएम से मिले मोदी

Mauritius PM
Mauritius PM

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अपनी द्विपक्षीय चर्चाओं के दौरान पीएम मोदी और रामगुलाम सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करेंगे, जिसमें विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और नीली अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे।

Varanasi News: संसदीय क्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी

Varanasi News
Varanasi News

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी और एमएलसी धर्मेंद्र राय ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए भोजपुरी में गाना गाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता हैं। गोला दीनानाथ के पार्षद संजय केशरी ने कहा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री और भारत के पीएम का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने जीएसटी में बदलाव कर जनहित में निर्णय लिया है। इससे लोगों को बहुत राहत मिलेगी।

Varanasi Visit: सुरक्षा का रखा गया ख़ास ध्यान

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी आगमन से पहले पूरा शहर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। उन्होंने पुलिस लाइन से लेकर होटल ताज तक करीब तीन किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान उनके स्वागत के लिए लोग सड़क के किनारे खड़े नजर आए। पुष्प की वर्षा और शंखनाद किया।

PM Modi Varanasi Visit: PM का काफिला देखने लायक

PM Modi
PM Modi

कचहरी गोलघर से नदेसर की ओर प्रधानमंत्री मोदी का काफिला न‍िकला तो गोलघर चौराहे पर फ्लीट एकदम धीमी हो गई। इस दौरान एसपीजी के जवान पैदल चल रहे थे और लोग पुष्प वर्षा करते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। जगह-जगह सांस्‍कृत‍िक आयोजनों के साथ ही पोस्‍टर, बैनर और होर्ड‍िंंग लगाकर दोनों देशों के पारस्‍पर‍िक संबंधों को दर्शाया गया।

ये भी पढ़ें- Block Everything Protest: नेपाल के बाद फ्रांस में होगा तख्तापलट!, राष्ट्रपति मैक्रों पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।