आज यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे PM मोदी, शाम 6 बजे थम जाएगा चौथे चरण का प्रचार

Summary :

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में UP की 13 सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। इस चरण में 29 अप्रैल को शाहजहांपुर, उन्नाव समेत कई जगहों पर वोट डाले जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को प्रदेश में कन्नौज, हरदोई एवं सीतापुऱ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वही, कन्नौज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरदोई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय और सीतापुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनके साथ रहेंगे।

पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज शाहजहांपुर, बहराइच व बाराबंकी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर साढ़े 12 बजे रेलवे क्रासिंग के पास मैदान, पुवायां रोड निगोही, शाहजहांपुर में भाजपा प्रत्याशी अरूण सागर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

yogi

दोपहर पौने दो बजे मेला बाग बाबागंज, नानपारा, बहराइच में भाजपा प्रत्याशी अक्षवर लाल गौड़ तथा दोपहर तीन बजे तकिया चौराहा, जैदपुर, बाराबंकी में भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र रावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आज थम जाएगा चौथे चरण का प्रचार 

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे थम जाएगा। इस चरण में 29 अप्रैल को शाहजहांपुर (अजा), खीरी, हरदोई (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (अजा) झांसी तथा हमीरपुर में वोट डाले जाएंगे।

UP में सातवें एवं अंतिम चरण में PM मोदी समेत अब तक 166 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

इस चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी सपा की डिंपल यादव, भाजपा के साक्षी महराज और कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल समेत 152 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला होगा। चुनाव आयोग पर गर्मी के प्रंचड तेवरों के बीच मतदान का प्रतिशत बढाने की चुनौती रहेगी वहीं गर्मी की परवाह किए बगैर रात दिन एक कर रहे अलग-अलग दलों के पास इस चरण में बढ़त हासिल करना महत्वपूर्ण होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने इस सिलसिले मे ताबड़तोड़ जनसभाये कर रहे है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड में रोड शो कर अपनी ताकत का अहसास दिलाया।

राज्य चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं की संख्या 3,56,005 है जबकि 80 वर्ष से अधिक के 4,54,508 मतदाता हैं। इनमें से एक करोड़ 29 लाख पुरुष, एक करोड़ नौ लाख महिलाएं और 1230 थर्ड जेंडर हैं। इस चरण में 13 लोक सभा क्षेत्रों में कुल 17,011 मतदान केंद्र तथा 27,513 मतदेय स्थल हैं।

Desk Team