प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के समर्थन में बस्ती और देवरिया में रैली को संबोधित करेंगे जबकि वाराणसी में बूथ स्तर के पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।प्रदेश भाजपा महामंत्री और रैली प्रभारी अनूप गुप्ता ने शनिवार को एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री रविवार को बस्ती के हथियागढ़ में पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में बस्ती तथा संत कबीरनगर जिले के विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।
बस्ती की रैली के बाद मोदी देवरिया की रैली में जायेंगे
गुप्ता के अनुसार इस रैली में अंबेडकरनगर की अकबरपुर, कटेहरी, टांडा, आलापुर और जलालपुर विधानसभा क्षेत्रों में लोग डिजिटलल माध्यम से भी जुड़ेंगे।उन्होंने बताया कि बस्ती की रैली के बाद मोदी देवरिया की रैली में जायेंगे जहां वे सेंट्रल एकेडमी के पास, सोनू घाट पर देवरिया, रामपुर कारखाना, रुद्रपुर, पथरदेवा, भाटपार रानी, सलेमपुर और बरहज एवं गोरखपुर जिले की चौरीचौरा विधानसभाओं की संयुक्त रैली करेंगे। उनके अनुसार साथ ही मोदी कुशीनगर, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, हाटा और रामकोला विधानसभा क्षेत्रों के 34 सांगठनिक मंडलों में डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे।
सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों
भाजपा के अुनसार उसके बाद प्रधानमंत्री वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के 3361 बूथों के बूथ स्तर पदाधिकारियों, 33 मंडलों और 539 शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों के साथ ही महानगर, जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Download Android App
Download iOS App