प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वह तीस से ऊपर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले जंगमबाड़ी मठ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वहां श्री सिद्धान्त सिखवानी ग्रंथ का विमोचन करने के साथ ही ग्रंथ का मोबाइल एप्प जारी करेंगे।
जंगमबाड़ी मठ से मोदी पड़ाव जाएंगे जहां से वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल का लोकार्पण करने के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
यह प्रतिमा देश में पंडित दीनदयाल की सबसे ऊंची प्रतिमा है जिसे 200 से अधिक शिल्पकारों ने एक साल में तैयार है।
इसके साथ ही मोदी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें बीएचयू के 430 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और 74 बेड का मनोरोग अस्पताल भी शामिल है।
राय ने बताया कि इस दौरान मोदी वहां जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री मोदी बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल पहुंचेंगे । वहां वी ‘‘काशी एक रूप अनेक’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



