उत्तरप्रदेश पुलिस ने तिरंगा यात्रा पर पथराव करने वालों को गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त को प्रांतीय राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, उस दौरान कुछ लोगों ने यात्रा में शामिल भीड़ पर पथराव किया था। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
लखनऊ के रहने वाले सभी आरोपी
लखनऊ पुलिस ने यहां एक बयान में बताया कि 15 अगस्त को आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार इलाके में तिरंगा यात्रा के जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में विशाल यादव (21), विमल (21) और विकास सोनकर (21) नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लखनऊ के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



