भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रविवार को सेक्टर 70 स्थित नोएडा के बसई गांव में अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान करने वाले हैं। लेकिन कोरोना वायरस के चलते पुलिस ने इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी है। डीसीपी जोन 2 हरीश चंदर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “जिस गेस्टहाउस में कार्यक्रम आयोजित होना था, वहां कोरोना वायरस के चलते नोटिस चिपकाया गया था और कोई भी कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी गई है।”
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के चलते मनोरंजन के किसी भी कार्यक्रम की और लोगों के एकसाथ एकत्रित होने पर भी रोक लगा दी गई है। लेकिन, भीम आर्मी प्रमुख कांशीराम जयंती पर गौतमबुद्ध नगर में पार्टी की घोषणा करने पहुंच रहे हैं। वह आज नई पार्टी का घोषणापत्र और पार्टी स्लोगन घोषित करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, “भीम आर्मी की नई पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी (एएसपी) है। लेकिन कोरोनावायरस को देखते हुए जिस स्थल को भीम आर्मी ने चुना था, पुलिस ने वहां रोक लगा दी है।”
कोरोना वायरस : केंद्र सरकार के कदम पर कांग्रेस नेता ने जताई संतुष्टि, कहा- बचाव के लिए करने होंगे और उपाय
पुलिस ने उस स्थल पर ताला जड़कर एक नोटिस लगा दिया है और नोटिस पर लिखा है कि कोरोना वायरस के चलते आप कहीं भी जनसभा या किसी तरीके का कोई कार्यक्रम नहीं कर सकते। बड़ी संख्या में भीम आर्मी के समर्थक और कार्यकर्ता हालांकि कार्यक्रम स्थल के बाहर पहुंचे हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे हैं। लेकिन कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलने से उनमें मायूसी छाई है और इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने नारेबाजी की।


Download Android App
Download iOS App



