सोशल मीडिया पर एक बिल की रसीद खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक खास मजहब को एकमात्र समाधान बताया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के कानपूर है। यहां एक व्यापारी अपने ग्राहकों को ऐसी बिल रसीद थमा रहा है, जिसमें ‘Islam The Only Solution’, यानी ‘इस्लाम ही एकमात्र समाधान है’ लिखा हुआ है।
यह बिल रसीद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रसीद की तस्वीर सामने आने के बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने कानपुर के मेस्टन रोड इलाके में रबर मटेरियल की दुकान चलाने वाले कारोबारी की पहचान कर ली है। जब रसीद पर छपे मोबाइल नंबर पर कॉल की गई, तो वह स्विच ऑफ पाया गया।

जानकारी के अनुसार, जब मामला सोशल मीडिया पर सामने आया तो व्यापारी ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। पुलिस आयुक्त असीम कुमार अरुण ने कहा कि “मामला सामने आया है और इसकी जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”


Download Android App
Download iOS App



