उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए शूटआउट के बाद से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी विकास दुबे शुक्रवार को मुठभेड़ में मारा गया। इसके बाद से ही बिकरू गांव में विकास दुबे के घर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पूछताछ के बाद विकास की पत्नी ऋचा दुबे और बेटे को छोड़ दिया है।
गुरुवार को उज्जैन में विकास की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी और बेटे ने लखनऊ के कृष्णानगर में सरेंडर कर दिया था।जिसके बाद आज यूपी पुलिस रिचा दुबे और बेटे को लखनऊ से कानपुर लेकर आई है। एनकाउंटर के दौरान विकास दुबे को 4 गोलियां लगी है।
Vikas Dubey Encounter : कानपुर शूटआउट से लेकर हिस्ट्रीशीटर के खात्मे तक, जानिए हर दिन का घटनाक्रम
LLR अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ.आरबी कमल ने बताया कि विकास दुबे को अस्पताल में मृत लाया गया था। उसको 4 गोली लगी थी। 3 गोली सीने में और एक हाथ में लगी थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल लाए गए में 3 पुलिसकर्मी रमाकांत, पंकज और प्रदीप, वो खतरे से बाहर हैं। 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी है, दोनों की हालत अभी स्थिर है।


Download Android App
Download iOS App



