उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्योंकी लगातार यूपी पुलिस अतीक और उसके परिवार तक पहुंचने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। इसलिए अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटे असद की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर छापेमारी कर रही है। लेकिन अतीक के दो बेटे अभी भी फरार चल रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। की यूपी पुलिस अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के पोस्टर जारी करने जा रही है।
शाइस्ता परवीन के पोस्टर बनाए जाएंगे
आपको बता दें ये पोस्टर शाइस्ता परवीन के हुलिए के आधार पर तैयार किया जाएगा।सार्वजनिक जगहों पर इन पोस्टरों को लगाए जाएगा। इतना ही नहीं साईश्ता के पोस्टर सोशल मीडिया भी जारी किए जाएंगे। शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इसको लेकर सूत्रों का कहना है कि जल्द ही पुलिस उनकी इनामी राशि को बढ़ाकर 50 हजार कर सकती है। पुलिस को शाइस्ता की लोकेशन भी मिली है पर अभी तक शाइस्ता परवीन का पता नहीं चल पाया है।
22 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए पांच शूटर
वहीं उमेश पाल हत्याकांड के 22 दिन बीतने के बाद भी जांच एजेंसियों के हाथ पांच-पांच लाख के इनामी पांच शूटर नहीं आ सके हैं। शाइस्ता परवीन की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।सूत्र बताते हैं कि शूटरों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस एक सफेदपोश की शरण में गई है। और यूपी पुलिस ने पूर्वांचल के एक पूर्व बाहुबली सांसद से मदद भी मांगी है।
गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की तैयारी में पुलिस
पुलिस अफसरों को उम्मीद है कि एनकाउंटर से बचने के लिए गुड्डू मुस्लिम आने वाले दिनों में कभी न कभी इस पूर्व बाहुबली सांसद से संपर्क जरूर करेगा। अफसरों ने पूर्व सांसद से कहा है कि अगर गुड्डू मुस्लिम उनसे संपर्क करता है तो वह इस बारे में पुलिस को सूचना जरूर दें। और उसे पकड़वाने में पुलिस की मदद करें।
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी शाइस्ता का पुलिस जारी करेगी पोस्टर
Summary :
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्योंकी लगातार यूपी पुलिस अतीक और उसके परिवार तक पहुंचने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। इसलिए अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटे असद की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर छापेमारी कर रही है। लेकिन अतीक के दो बेटे अभी भी फरार चल रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। की यूपी पुलिस अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के पोस्टर जारी करने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App





