उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर कांग्रेस का बयान, कहा- यूपी में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण, योगी सरकार विफल

Summary :

कांग्रेस ने जिंदा जला दी गई उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद योगी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ है जिस वजह से ऐसी घटनाएं बार बार हो रही हैं।

कांग्रेस ने जिंदा जला दी गई उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ है जिस वजह से ऐसी घटनाएं बार बार हो रही हैं। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ”उन्नाव की बेटी के साथ जो हुआ वह साफ दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इन्हें कहीं न कहीं राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है और यही वजह है ऐसी घटनाएं हो रही हैं।”
उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें दुख और खेद है। उनके इस दुख और खेद में उनकी सरकार की नाकामी नजर आती है।” सुप्रिया ने राज्य की पुलिस पर भी पूरी तरह विफल रहने और साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत: योगी बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, आरोपियों को दिलाई जाएगी कड़ी सजा

Desk Team