बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत होने के मामले पर दुःख व्यक्त करते हुये राज्य सरकार से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है।
कासगंज में पुलिस कस्टडी में एक और युवक की मौत अति-दुखद व शर्मनाक। सरकार घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराकर दोषियों को सख़्त सजा दे तथा पीड़ित परिवार की मदद भी करे। यूपी सरकार आएदिन कस्टडी में मौत रोकने व पुलिस को जनता की रक्षक बनाने में विफल साबित हो रही है यह अति-चिन्ता की बात।
— Mayawati (@Mayawati) November 11, 2021
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “कासगंज में पुलिस कस्टडी में एक और युवक की मौत अति-दुखद व शर्मनाक। सरकार घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को सख़्त सजा दे तथा पीड़ित परिवार की मदद भी करे।” मायावती ने पुलिस हिरासत में मौत के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा, “यूपी सरकार आए दिन कस्टडी में मौत रोकने व पुलिस को जनता की रक्षक बनाने में विफल साबित हो रही है यह अति-चिन्ता की बात है।”
उल्लेखनीय है कि हाल ही में कासगंज में एक युवक अल्ताफ अहमद को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिये पकड़े जाने के बाद हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।


Download Android App
Download iOS App



