प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह दो बसों की टक्कर में आठ लोगों की मौत की घटना पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
मालूम हो कि बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह दो बसों की टक्कर होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य यात्री घायल हो गए।
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा अत्यंत दुखद
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा,
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन हरसंभव मदद में जुटा है: PM
— PMO India (@PMOIndia) July 25, 2022
‘‘बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन हरसंभव मदद में जुटा है।’’


Download Android App
Download iOS App



