राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी थीं। राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए और उन्होंने एक ‘बेल’ का पौधा भी लगाया।
राष्ट्रपति की आगवानी करने के लिए सीएम व राज्यपाल रहे मौजूद
इस मौके पर उन्होंने एक प्रदर्शनी भी देखी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति को अंग वस्त्र और शंख भेंट किये। जिला सूचना विभाग से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर और रवींद्र जायसवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और अन्य ने उनका स्वागत किया।


Download Android App
Download iOS App



