कानपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गंगा बैराज की सीढियां चढते वक्त अचानक फिसल गये । प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद् की बैठक के सिलसिले में यहां पहुंचे थे । गंगा बैराज की सीढियों पर वह अचानक फिसलकर गिर गये ।
मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों ने उन्हें तुरंत संभाला। मौके पर अफरातफरी मच गयी, हालांकि प्रधानमंत्री को किसी तरह की चोट नहीं लगने की खबर है। प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से सुबह कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर उतरे। वहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा केंद्रीय मंत्रियों ने किया।


Download Android App
Download iOS App



