कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी आज संत गुरु रविदास की जयंती पर वाराणसी में कार्यक्रम में शामिल हुईं। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे सीरगोवर्धन में संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने रवाना हो गईं। वाराणसी दौरे पर आई प्रियंका गांधी से एग्जिट पोल के बारे में सवाल पूछे गए। तो उन्होंने सवाल को टालते हुए कहा कि रिजल्ट देखेंगे। बता दें कि दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस की स्थिति पहले से भी खराब हुई है।
प्रियंका के इस दौरे को गैर-राजनीतिक बताया जा रहा है, लेकिन राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि वह ‘जनाधार की मजबूत जड़ों को सींचने की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले हवाईअड्डे पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय के साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। वहीं हवाईअड्डे के मुख्य टर्मिनल भवन से बाहर निकलने पर पोर्टिको क्षेत्र में पहले से ही कतार में खड़े लोगों ने उनका स्वागत किया।


Download Android App
Download iOS App



