प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर लगाया आरोप, कहा- एमएसपी किसानों का है हक, कांग्रेस पूरी मजबूती से इसके लिए लड़ेगी

Summary :

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को योगी सरकार पर धान उत्पादक किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया ।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को योगी सरकार पर धान उत्पादक किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया ।  प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही है और उन्हें भारी नुकसान के साथ धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
 सरकार किसानों पर एनएसए लगाएगी, किसानों को धमकाएगी लेकिन, किसानों को एमएसपी नहीं देगी
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ न्याय करने की बजाय सरकार उन्हें डरा रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की धमकी दे रही है। उनका कहना था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों का हक है और यह उन्हें मिलना चाहिए  वाड्रा ने कहा ‘‘भाजपा सरकार किसानों पर एनएसए लगाएगी, किसानों को धमकाएगी लेकिन, किसानों को एमएसपी नहीं देगी।’’


उन्होंने कहा ‘‘उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान 900-1000 रुपए कुंतल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं, जोकि सरासर अन्याय है। एमएसपी किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से इस हक के लिए लड़ेगी ।’’

Desk Team