कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद के मानसून सत्र में राज्यसभा ने श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों को मजबूत करने वाले श्रम सुधार विधेयकों पारित किये जाने को लेकर सरकार पर तंज कसते हुये इसे नौकरी पर कुठाराघात करार दिया।
वाड्रा ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा ‘‘ इस कठिन समय की मांग है कि किसी की नौकरी न जाए। सबकी आजीविका सुरक्षित रहे। भाजपा सरकार की प्राथमिकता देखिए। भाजपा सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है। ’’
इस कठिन समय की मांग है कि-
किसी की नौकरी न जाए।
सबकी आजीविका सुरक्षित रहे।भाजपा सरकार की प्राथमिकता देखिए-
भाजपा सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है।
वाह री सरकार
आसान कर दिया अत्याचारhttps://t.co/aWUjhK6aeN— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 24, 2020
उन्होने लिखा ‘‘ वाह री सरकार आसान कर दिया अत्याचार।’’ गौरतलब है कि राज्यसभा ने श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों को मजबूत करने वाले सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 और उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, विधेयक 2020 बुधवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ इन तीन विधेयकों पर संसद की मुहर लग गयी। लोकसभा इन्हें पहले ही पारित कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



