कोरोना संकट के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक लाख मास्क लखनऊ भिजवाएं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयोजक ललन कुमार ने यह जानकारी दी है। शनिवार से कांग्रेस कार्यकर्ता इन मास्क वितरण करेंगे। प्रियंका इससे पहले उत्तर प्रदेश के कई जिलों में राशन और दवाएं भिजवा चुकी हैं।
ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भिजवाया है। शनिवार से इसका वितरण जरूरतमंदों को किया जाएगा। इसके पहले वह जिलों में राशन, दवाएं भिजवा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ , गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है।
यूपी : कोरोना फैलाने के आरोप में कर्नाटक और असम के 24 जमातियों के खिलाफ शामली में मामला दर्ज
प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की मदद की गई है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनकी देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3151 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में अब तक कोरोना से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



