प्रियंका गांधी का भाजपा सरकार पर निशाना : उप्र में दलित उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई करे और जवाब दें

Summary :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को दलित उत्पीड़न के मामलों को नजरअंदाज करने के बजाय कार्रवाई करने के साथ जवाब देना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया किया उप्र में दलित उत्पीड़न, दलितों की हत्या की बड़ी वारदातें हो रही हैं। महोबा, आगरा, गोरखपुर, रायबरेली, हरदोई में घटनाएं हुई हैं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार ये बताने का कष्ट करेगी कि दलित उत्पीड़न की घटनाएं प्रदेश में क्यों नहीं रुक रहीं? 

प्रियंका ने कहा, ‘‘प्रदेश सरकार इन घटनाओं को नजरअंदाज करना बंद करे। अब कार्रवाई करे और जवाब दे।’’ बता दें,  रायबरेली के लालगंज में एक दलित युवक की पुलिस हिरसत में पीट पीट कर हत्या कर दी गई। इस मामले पर विपक्षी पार्टियों ने यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

Ujjwal Jain