प्रियंका गांधी लखनऊ के दो दिवसीय यात्रा के दौरान नेताओं के साथ करेंगी बैठक

Summary :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ की तैयारी का जायजा लेने के लिए 6-7 दिसंबर को लखनऊ के दौरे पर रहेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ की तैयारी का जायजा लेने के लिए 6-7 दिसंबर को लखनऊ के दौरे पर रहेंगी। पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा विद्रोह करने और उन्हें पार्टी से निकाले जाने के बाद प्रियंका का यह पहला लखनऊ दौरा है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, प्रियंका छह दिसंबर को भीमराव आंबेडकर पुण्यतिथि पर आयोजित एक सेमिनार में भी भाग ले सकती हैं। 

रिपोर्ट में हुआ खुलासा- डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पद का किया दुरुपयोग, व्हाइट हाउस ने नाकारा

प्रियंका इस दौरान अक्टूबर में रायबरेली में हुए तीन-दिवसीय सत्र में शामिल हुए नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी। कार्यशाला के दौरान वे विभिन्न नेताओं को दी गई जिम्मेदारियों की प्रगति की जानकारी लेंगी और उन्हें आगे के लिए निर्देश देंगी। इस बीच प्रदेश कांग्रेस ने कार्यक्रम में लोगों के शामिल करवाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में सहयोग देने के लिए एक स्वयंसेवी दल तैयार किया है। 

Desk Team