उप्र के प्रतापगढ़ में पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के साथ घटी दुखद घटना दिखाती है कि कानून के राज का इकबाल खत्म हो गया है।
जरूरी है कि:
मामले की CBI जांच हो, परिवार को आर्थिक सहायता मिले एवं शराब माफियाओं व प्रशासन के गठजोड़ पर निर्णायक चोट की जाए।
मुख्यमंत्री जी को मेरा पत्र। pic.twitter.com/z8MOMOJTme
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 15, 2021
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने कहा कि सुलभ श्रीवास्तव के परिजन एवं पत्रकार साथियों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने तथा सच सामने लाने की मांग की है। प्रियंका ने दावा किया, ‘‘उप्र में कई जगहों से जहरीली शराब से मौत होने की खबरें आई हैं। अलीगढ़ से लेकर प्रतापगढ़ तक जहरीली शराब के चलते सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में एक पत्रकार द्वारा खबरें दिखाने को लेकर शराब माफ़ियाओं से ख़तरा होने की आशंका बताती है कि प्रदेश में कानून के राज इक़बाल खत्म हो चुका है।’’


Download Android App
Download iOS App



