कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों को नववर्ष का बधाई संदेश भेज रही हैं, जिस पर भारतीय संविधान का आमुख छपा होगा।
कार्ड बुद्धिजीवियों, लेखकों, कवियों, पत्रकारों और समाज सेवियों को भेजे जा रहे हैं। ये कार्ड कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को भी भेजे जाएंगे। कार्ड पर प्रियंका गांधी वाड्रा के दस्तखत होंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राज्य संगठन इस बडे लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर रहा है। प्रदेश में काफी सक्रिय चल रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले ही राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था।
कांग्रेस, विशेषकर प्रियंका गांधी वाड्रा नागरिकता कानून के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान पर हमला हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



