उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज होने वाली किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच गयीं है । इस दौरान उन्होंने सबसे पहले भूरा देव और शाकंभरी देवी के दर्शन किए। यहां पर मत्था टेकने के बाद वह ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पर हाजिरी लगाने पहुंची। इसके बाद चिलकाना में किसान महापंचायत में पहुंचेंगी।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने#JaiJawan_JaiKisan अभियान शुरू करने से पहले सहारनपुर के शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन करके प्रदेश सहित देश के सभी किसानों की खुशहाली के लिये प्रार्थना की। pic.twitter.com/2zl0vvX0KX
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 10, 2021
सहारनपुर में रायपुर खानगाह दरगाह में कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी।#JaiJawan_JaiKisan pic.twitter.com/pYzgH0yuBY
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 10, 2021
चिलकाना में कांग्रेस की किसान पंचायत को लेकर मंच तैयार है। किसानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंच पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, गाजियाबाद से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी डोली शर्मा और प्रमोद कृष्णम व अन्य सन्त मंच पर पहुंच चुके हैं। प्रियंका गांधी भी कुछ ही देर में यहां पहुंचेंगी। इसके बाद वह किसान पंचायत को संबोधित करेंगी।
प्रियंका गांधी जय जवान, जय किसान से अपनी महापंचायत की शुरूआत करेंगी। उन्होंने सुबह ट्वीट कर लिखा, किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने और उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि भाजपा सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे।
वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस फोर्स के साथ ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारी भी निगरानी करते रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



