प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर होने के फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए

Summary :

उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को आग के हवाले किए जाने की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को आक्रोश जाहिर किया और गृहमंत्री तथा सूबे की सरकार पर हमला बोला है।

उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को आग के हवाले किए जाने की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को आक्रोश जाहिर किया और गृहमंत्री तथा सूबे की सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी है। 
हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए। बिहार थाना क्षेत्र के सिंदूपुर गांव में बलात्कार की एक पीड़िता को बृहस्पतिवार को पांच लोगों ने कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। 

उत्तर प्रदेश : उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश, सभी आरोपी फरार

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने पांच लोगों के नाम लिए हैं, जिनमें से दो लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता को लखनऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

Desk Team