कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों की तुलना रामायण के कालनेमि नाम के राक्षस से की है। उन्होंने कहा कि रामराज्य और जय श्री राम का नारा लगाने वाले मुनि नहीं, बल्कि रामायण काल के कालनेमि राक्षस हैं। अल्वी के इस बयान पर बीजेपी बुरी तरह भड़क गई है।
राशिद अल्वी ने यह बयान संभल में आयोजत कल्कि महोत्सव के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि ‘हम भी चाहते हैं इस देश में रामराज्य होना चाहिए, लेकिन जिस राज्य में बकरी और शेर एक घाट पर पानी पीते हो वहां नफरत कैसे हो सकती है।’ इस देश में जय श्री राम का नारा लगाकर लोगों को जो लोग गुमराह करते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए।
राशिद अल्वी ने इशारों इशारों में बीजेपी पर निशाना साधते हुए जय श्री राम का नारा लगाने बालों की तुलना रामायण के कालनेमि राक्षस से करते हुए कहा कि जब लक्ष्मण मूर्छित होकर गिरे थे तो वैध के कहने पर हनुमान जी हिमालय से संजीवनी बूटी लेने गए थे।
सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में अयोध्या फैसले को ठहराया सही, आतंकी संगठनों से की हिंदुत्ववादियों की तुलना
उन्होंने कहा कि उस समय राक्षस नीचे बैठकर जय श्री राम का नारा लगा रहा था। जय श्री राम का नारा सुनकर हनुमान जी नीचे उतर आए थे। राक्षस ने हनुमान जी का कीमती वक्त खराब करने के लिए जय श्री राम का नारा लगाने से पहले स्नान करने भेज दिया था। तभी अप्सरा ने हनुमान जी को बताया था कि तुम्हें स्नान करने के लिए भेजने वाला कोई मुनि नहीं है बल्कि घोर राक्षस है। इसलिए सभी को समझना चाहिए कि जय श्री राम का नारा लगाने वाले कोई मुनि नहीं है बल्कि वह राक्षस है जिन से हमें होशियार रहना है।
अल्वी के बयान पर BJP का पलटवार
राशिद अल्वी के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए अमित मालवीय ने पलटवार किया। उन्होंने लिखा, “सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना जहर घुला हुआ है।”
बयान पर विवाद के बाद राशिद की सफाई
बयान पर विवाद बढ़ने के बाद राशिद अल्वी ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने अपने भाषण में कहा था कि जय श्रीराम बोलने वाला हर आदमी मुनि नहीं होता है। देश में सही मायने में रामराज्य आना चाहिए। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।


Download Android App
Download iOS App



