Rae Bareli: रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। यूपी सरकार की ओर से घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायबरेली पुलिस ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य जिले में रह रहे संदिग्ध और अवैध रूप से बसे लोगों की पहचान करना है। पुलिस ने विशेष रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश को लेकर रेलवे लाइन के किनारे बने मकानों की गहन जांच की।

Rae Bareli: कई घरों पर मिले बंद ताले
इस दौरान वहां रह रहे लोगों से पूछताछ की गई और उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान कई मकानों पर ताले बंद मिले, जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा दर्ज की गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ लोग कई वर्षों से रायबरेली जिले में रह रहे हैं, लेकिन वे अन्य जनपदों के निवासी हैं। ऐसे सभी बाहरी लोगों के दस्तावेज संबंधित थानों से सत्यापित कराए जाएंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
इस कार्रवाई को लेकर सीओ सिटी ने बताया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। घुसपैठियों और अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। घुसपैठियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

Rae Bareli: अवैध व्यक्तियों को उनके मूल देश भेजा जाएगा
सीएम ने आदेश दिया है कि जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करे और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करे। घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं। इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता रखने वाले भारत में घुसे अवैध व्यक्तियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें वहीं रहना होगा। डिटेंशन सेंटर में रखे गए घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा।
ALSO READ: झारखंड में एनएच चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, अगली सुनवाई 7 जनवरी को


Download Android App
Download iOS App




