विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे नेताओं और प्रत्याशियों के बयान सामने आ रहे है। इसी कड़ी में मेरठ से समाजवादी पार्टी के विधायक और प्रत्यासी रफीक अंसारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए ऐसा बयान दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंसारी ने कहा कि पांच साल से प्रदेश के हर थाने में ‘हिन्दूगर्दी’ का बोलबाला था।
मेरठ में मंगलवार को एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए रफीक अंसारी ने कहा, पिछले 5 सालों में हर थाने पर ‘हिंदुगार्डी’ का बोलबाला था… मेरठ के मुसलमान, नौजवानों को कभी दबाया नहीं गया, लेकिन उन्होंने (बीजेपी ने) आपको दबाने की कोशिश की. हालात ठीक नहीं हैं… उनकी सरकार बनी तो मेरठ में गुंडे होंगे।
#WATCH | …Meerut’s Muslims, youth have never been suppressed, but they (BJP) attempted to suppress you…Circumstances are not right…If their govt is formed, there will be goons in Meerut: Rafiq Ansari, SP MLA, Meerut (1.02) pic.twitter.com/BmzjWgDUS8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 2, 2022
रफीक अंसारी से पहले सपा के दक्षिण सीट से प्रत्याशी आदिल चौधरी का भी धमकी भरा वीडियो आया था। इस वीडियो में आदिल चौधरी अपनी चुनावी सभा में लोगों से कह रहे थे कि इंशाअल्लाह सरकार बन रही हैं, इनको देख लेंगे। हर जुल्म का बदला लिया जाएगा। घबराने की बात नहीं है।
आदिल चौधरी के वीडियो पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि सपा नेता की जुर्रत कैसे हुई कि जनता को धमकी दे रहा है। जनता चुनचुन कर इन धमकी देने वालों से बदला लेगी। गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 10 फरवरी वोट डाले जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



