कन्नौज के चर्चित इत्र कारोबारी पीयूष गोयल पर छापेमारी के बाद अब उत्तर प्रदेश में अवैध तरीके से धन इकठ्ठा करने वाली शामत आ गयी हैं। इसी कड़ी में आज भी आयकर विभाग ने नोएड़ा स्थित जूता कारोबारियों पर छापेमारी की है। जिसमें एक जूता कारोबारी ने 29 करोड़ रुपये की अघोषित आय भी स्वीकार की हैं चार दिन तक चली इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जूता कारोबारियों के आगरा, नोएडा और दिल्ली स्थित 15 ठिकानों पर जांच की।
सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने जूता कारोबारियों के आगरा, दिल्ली और नोएडा सहित 15 ठिकानों पर मंगलवार को जांच शुरू की थी।उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की टीमों ने जूता कारोबारियों के संपत्ति में किए गए निवेश सहित अन्य दस्तावेजों को खंगाला और शुक्रवार रात कार्रवाई समाप्त हो गई। बताया जा रहा हैं कि कार्रवाई में 29 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है, हालांकि यह राशि अभी और बढ़ सकती है।
आपको बता दे कि आयकर विभाग से जुड़ी जांच एजेंसी लगातार अकूत धन अर्जित करने वाले कारोबारीयों को अपने रडार पर धर रही हैं। पीयूष जैन के यंहा छापेमारी के बाद से उत्तर प्रदेश में कानपुर नोएड़ा गाजियाबाद व मेरठ में कारोबारीयों पर आयकर विभाग अपनी गहरी नजर बनाए हुए है।


Download Android App
Download iOS App



