भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा सरकार से उन्होंने और दर्जा प्राप्त दो मंत्रियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है तथा उनका अब बीजेपी से कोई रिश्ता नही है।
उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस्तीफा स्वीकार करना भाजपा सरकार का काम है। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने बलिया जिले के सिकन्दरपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दावा किया है कि BJP सरकार से उन्होंने व दर्जा प्राप्त दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है तथा उनका भाजपा से कोई रिश्ता नहीं है।
मोदी के झांसे में नहीं आयेगा पिछड़ा वर्ग : ओम प्रकाश राजभर
उन्होंने जानकारी दी कि गत 13 अप्रैल को ही उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया है, अब इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला बीजेपी को करना है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि BJP लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिये इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रही । उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस्तीफ़ा स्वीकार करना भाजपा सरकार का काम है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने चुनावी कार्यक्रमों में उनके फोटो व झंडा का उपयोग कर रही है । राजभर ने बताया कि वह इस मसले पर चुनाव आयोग में लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग BJP से मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रही । भाजपा से उनका अब कोई रिश्ता नहीं है । उनके दल के कार्यक्रमों में भाजपा का कोई झंडा नहीं लगता ।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की विजय का दावा किया तथा कहा कि BJP भले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू बोले लेकिन भाजपा सबसे अधिक परेशान पप्पू से ही है क्योंकि पप्पू भाजपा की हवा निकाल रहे हैं ।


Download Android App
Download iOS App




